मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना मदनापुर पुलिस ने दो युवकों को लग्जरी कार एवं 750 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
वकार अहमद थाना अध्यक्ष मदनापुर, उ0 नि0 शैलेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा जलालाबाद रोड पर स्थित गुरुद्वारे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान अंशु गुप्ता थाना जलालाबाद लालू थाना मदनापुर को 750 ग्राम अफीम तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया।
संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना मदनापुर पुलिस ने दो मादक तस्करों को किया गिरफ्तार जिनके पास से 750 ग्राम अफीम बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साडे 75 लाख बताई जा रही है. गहनता से जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
