सिद्ध गणेश मंदिर में महा आरती के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सिद्ध गणेश मंदिर में महा आरती के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | New India Times

सुखचैन नदी के तट पर विराजमान करीब 500 साल पुराने श्री सिद्ध गणेश मंदिर में शाम करीब 7:30 बजे महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग श्री गणेश के लिए लगाया गया।

सिद्ध गणेश मंदिर में महा आरती के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | New India Times

उल्लेखनीय है कि देवरी नगर में एकमात्र सिद्ध गणेश के नाम से मंदिर निर्मित है जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं यहां की मान्यता है कि जो व्यक्ति यहां अपनी मनोकामना लेकर आता है भगवान श्री गणेश उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बताया जाता है कि सिद्ध श्री गणेश का यह मंदिर 17 वी शताब्दी में बनाया गया था जो चंदेल राजाओं ने पुरातत्व महत्व के किले निर्माण के पूर्व किले से बाहर सुखचैन नदी के तट पर विराजमान की थी जो पहले एक चबूतरे के रूप में विराजत थी लेकिन जन सहयोग से यहां अब मंदिर का निर्माण किया जा चुका है। गणेश उत्सव के दौरान यहां प्रतिदिन आरती का आयोजन में किया जाता है बुधवार को महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

By nit

One thought on “सिद्ध गणेश मंदिर में महा आरती के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version