मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले की हर दिल अज़ीज़ शख्सियत, जन जन के लाडले नेता एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी का मुंबई में सफल ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद कल गुरुवार 08 सितंबर 2022 की सुबह 07:48 बजे ट्रेन नंबर 11057 डाउन मुंबई अमृतसर पठानकोट से बुरहानपुर पहुंच रहे हैं। यह उनके चाहने वालों की मोहब्बत और दुआओं का असर है कि मुंबई के एक ख्याति प्राप्त निजी हॉस्पिटल में उनके घुटनों का सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर बुरहानपुर आ रहे हैं। उनके चाहने और मोहब्बत करने वालों को उम्मीद है कि वे पूरे जज़बे के साथ जनता की सेवा करेंगे।
