क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India Times

झाबुआ जिले में इन दिनों पशुओं में फैली अमुक अमुक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एक पत्र लिखकर मवेशियों में चल रही बीमारी को दूर करने के लिए पत्र के माध्यम से कहा की समस्त जिले में पशुओं को वायरस जैसी बीमारी होती जा रही है इसलिए सभी पशु चिकित्सा के कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देश जारी किया जाए कि झाबुआ जिले के समस्त ग्राम एवं ग्राम पंचायतों एवं तहसीलों में सर्वे करें. वायरस जैसी खतरनाक बीमारी पूरे जिले में ना फेले उसको रोकने के लिए अथक प्रयास किया जाए. पशुओं को बीमारी से बचाएं एवं समस्त जिला वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से मुक्त हो ऐसा प्रयास करें।

थांदला विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सालय में स्टाफ की कमी को पूरा करने के साथ मेडिसन की भी व्यवस्था सुचारु रुप से की जावे.

उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version