डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को किए चेक वितरित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को किए चेक वितरित | New India Times

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए साथ ही विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बुधवार के कार्यक्रमों पर एक नजर:-

1, राजकीय मेडिकल कॉलेज में बी ,एस, एल 3 लैब का किया लोकार्पण।
2, मलिन बस्ती मो0 भारद्वाजी स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं मलिन बस्ती का किया निरीक्षण।

3, शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण।

4, खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया निरीक्षण।

5, राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

6, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को विकास भवन में दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर।

7, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के 5 लाभार्थियों को एफडी वितरित कि।

8, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

विकास भवन के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाह, विधायक पुवायां चेतराम, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, पुलिस अधीक्षक एस, आनन्द अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 त्रिभुवन, डीएफओ प्रखर गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version