मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिजली विभाग जुन्नारदेव में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता सुंदर आहके ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को प्रिंट बिजली बिल अब नहीं आएंगे इसलिए बिजली विभाग पहुंचकर अपने मोबाइल नंबर अपडेट अनिवार्य रूप से करवाएं जिससे कि मोबाइल पर मैसेज आएंगे जिसको उपभोक्ता द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से बिजली के बिलों का भुगतान कर सकेंगे. इस माह से ही बिजली के बिल घरों में नहीं दिए जाएंगे जिन लोगों के मोबाइल नंबर अपडेट बिजली विभाग में होंगे उन्हीं के नंबर पर मैसेज आएंगे जिन लोगों के नंबर अपडेट नहीं होंगे उन पर मैसेज नहीं आएंगे. ऐसी समस्या का निवारण बिजली विभाग पहुंच कर सकते है. यह पहला शुरुआती माह है. जिन लोगों के मोबाइल नंबर बंद हो गए हों या मोबाइल नंबर बिजली विभाग में अपडेट ना हो तो बिजली विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली विभाग पहुंचकर तुरंत जानकारी लें और अपने मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं जिससे कि आने वाले समय में उन उपभोक्ताओं को समस्या न हो. बिजली उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली ऑफिस कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
