पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शिक्षक दिवस पर आज आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा किला मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाल कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा। सर्वप्रथम किला मैदान पर अतिथि शिक्षकों को इंदौर संभागीय उपाध्यक्ष सचिन प्रजापत, जिलाध्यक्ष अशोक पुरोहित व अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ दीपकराव सर द्वारा संबोधित किया गया। अतिथि शिक्षक शासकीय स्कूलों में विगत 14 -15 वर्षों से अल्प मानदेय पर शालाओं मेंं अपनी पूर्ण निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य करते आ रहा है। जो अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना-प्रदर्शन रैली के माध्यम से ज्ञापन दे चुके है,किन्तु आज दिनांक तक अतिथि शिक्षक का भविष्य सुरक्षित नही हैं।

इसीलिए ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अपनी मुख्य मांग कार्यानुभव के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय परीक्षा लेकर नियमित प्राथमिक/माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक बनाये जायें।
दूसरी मांग 12 माह सेवाकाल 62 वर्ष की उम्र तक पद स्थायित्व तथा वेतन वृद्धि दोगुना किया जाये।
मध्य प्रदेश शासन से अनुरोध किया गया है, कि प्रमुख मांगों का निराकरण जल्द से जल्द करें वरणा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
