रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेश एवं खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के निर्देश व मार्ग दर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा 2 सितम्बर 2022 को सुबह से शाम तक अभियान चला कर रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान पेटलावद में ट्रक क्रमांक MH18 BG 3705 को रेत का अवैध परिवहन करने पर जप्त कर थाना पेटलावाद की अभिरक्षा में दिया गया। भ्रमण के दौरान खनिजों का परिवहन कर रहे अन्य वाहनों की जांच की गई, जांच में अधिकतर वाहनों में वैध अभिवहन पास होना पाए गए। जब्तशुदा वाहन पर मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी। इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक शंकर कनेश तथा होम गार्ड के जवान सम्मिलित रहे।
