यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस्लामिया स्कूल कोटला और मदरसा बड़ापीर साहब की ओर से संयुक्त कार्यकम का आयोजन मदरसा बड़ापीर साहब धौलपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब इरशाद खान और जनाब गोरे खान ने की, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनाब लियाकत खान साहब, आजाद उस्मानी पार्षद और मजीद खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का मदरसा स्टॉफ द्वारा माला पहनाकर एव पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मदरसों के छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से “सभी के द्वारा दुआ लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाना गाया।”
इसके पश्चात अतिथियों ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाया और कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
मदरसा कमेटी के द्वारा मदरसा इस्लामिया स्कूल कोटला के शिक्षक श्री लोकेश शुक्ला और मदरसा बड़ापीर साहब की शिक्षिका श्रीमती नगीना खातून को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
श्रीमती शबनम प्रधानाध्यापिका इस्लामिया स्कूल कोटला और श्रीमती नगीना खातून प्रधानाध्यापिका मदरसा बड़ापीर साहब के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर मदरसा शिक्षिका श्रीमती अंजुम, श्रीमती शाईन, समीर खान, पप्पू खान, मुन्ना खान, आसू खान आदि उपस्थित रहे।
