नगरीय निकाय चुनाव: स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगरीय निकाय चुनाव: स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 की सभी तैयारियों को लेकर आज स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन जनपद पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। जिसमें एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है।
सुबह 10:30 से एक बजे तक कार्य सम्पन्न किए जाएंगे।
5 सितंबर से नामांकन मिलेंगे
12 सितंबर को नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत
13 सितंबर नाम निर्देशन समीक्षा
15 सितंबर नाम निर्देशन वापसी
27 सितंबर मतदान सुबह 7बजे से 5 बजे तक होगा
30 सितंबर मतगणना सुबह 9 से प्रारंभ
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्ड जिसमें 16747 मतदाता हैं। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 होना चाहिए। शपथपत्र दो प्रतियों में कलर फोटो चार। अदेय प्रमाण पत्र के साथ नामनिर्देशन पत्र के सभी कालम भरें हुए स्वीकार किए जाएंगे। पार्षद एक लाख रुपए अधिकतम खर्च कर पाएंगे चुनाव में लेखा जोखा निर्वाचन आयोग को देना अनिवार्य होगा। बैठक में तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख एसडीओपी केके अवस्थी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सिंह सालवार, कांग्रेस, भाजपा और गोंडवाना, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version