राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरी निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरी निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार नगरी निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक दिनांक 3 सितंबर को सांय 5:30 से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील झा, रिटर्निंग ऑफिसर /सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल मेहता, भाजपा के जिला महामंत्री श्री सोम सिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री साबिर फिटवेल, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गौरव सक्सेना उपस्थित थे।

बैठक में नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र सोलंकी, जिला स्तर के प्रशिक्षक प्रोफेसर डॉ रविंद्र सिंह, श्री लोकेंद्र सिंह चौहान, श्री हरीश कुंडल, श्री एस के तिवारी, श्री अजय कुशवाहा, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, स्थानीय निर्वाचन अधीक्षक श्री एजाज कुरैशी, नगर पालिका झाबुआ के उपयंत्री, स्विप नोडल अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर ओझा, जिला स्तर पर उपस्थित थे।

शेष सभी अधिकारी अनुभाग स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन के संबंध में निर्देश एवं आदर्श आचरण संहिता के पालन एवं समस्या/ शिकायत के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई ।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निर्मल मेहता द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन सख्ती से एवं बगैर भेदभाव के किए जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए । भाजपा के जिला महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी ने बताया कि हम सभी राजनीतिक दल अपनी आपसी तालमेल से स्वतंत्र एव निष्पक्ष निर्वाचन में अपना सहयोग देते रहे हैं एवं इस बार भी हम सहयोग करेंगे।

बैठक धन्यवाद के साथ समाप्त की गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article