नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु बैठक आयोजित | New India Times

नगरीय निकायों के निर्वाचन की घोषणा होने के तत्काल बाद सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्वाचन के संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश दिए एवं समय सीमा में अपने कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

आदर्श आचरण संहिता शहरी क्षेत्र में लागू की गई है।

सभी जिला स्तर के अधिकारी, जनपद स्तर के अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article