सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोर की खबर निकली झूठी | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोर की खबर निकली झूठी | New India Times

सोशल मीडिया पर कल एक बच्चा चोर का मैसेज वायरल हो रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डीसीपी जोन 1 श्री साई कृष्णा द्वारा थाना जहांगीराबाद से मामलेे की तसदिक कराई गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि जिस व्यक्ति से साथ बालक दिख रहा है, वो चोर नहीं बल्कि मददगार था, बालक घर का रास्ता भूल गया था। बालक पर उक्त व्यक्ति की नजर पड़ने पर उन्होंने बालक से पुछताछ की एवं बच्चे के परिजनों को ढूंढने में उसकी मदद करने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोर की खबर निकली झूठी | New India Times

इसी बीच लोगों को लगा कि बालक रो रहा है तो कहीं ये बच्चा चोर हो सकता है। लोगों द्वारा बगैर सच्चाई जाने उक्त व्यक्ति के साथ बालक की फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह भरा फर्जी मैसेज वायरल कर दिया था, जो कि पूर्णरूप से फर्जी निकला।

अतः भोपाल पुलिस की सभी नागरिको से अपील है कृपया किसी भी अफवाह वाले मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी अच्छी तरह से तसदिक कर लें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

Exit mobile version