सुश्री अंशुल अग्रवाल को समाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित, महिलाओं के लिए आगे ऐसे ही कार्य करती रहूंगी: अंशुल अग्रवाल | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

सुश्री अंशुल अग्रवाल को समाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित, महिलाओं के लिए आगे ऐसे ही कार्य करती रहूंगी: अंशुल अग्रवाल | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में दीक्षित इंश्योरेंस रजि मथुरा पर महिला युवा अध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल को समाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति के साथ मिलकर अपने हुनर से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए ब्यूटीशियन का कोर्स कराने के साथ अनेक ऐसे कार्य किए जिनसे महिलाओं को लाभ मिल सके, इन्हीं कार्य को मद्देनज़र रखते हुए आज समिति के द्वारा उनको सम्मानित किया गया।
महानगर अध्यक्ष सुश्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि मैं हमेशा से ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रही हूं और आगे भी करती रहूंगी, आज समिति ने जो सम्मान दिया उसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, मनीष शर्मा, दीपक वर्मा, मनोज कुमार, पूजा वर्मा, पूनम शर्मा भावना सिंह शामिल हुये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article