यातायात प्रभारी मंगतूराम द्वारा गुलाब बाग ट्रैफिक प्वाइंट पर वाहनों पर लगाये गये रिफ्लेक्टर एवं जानवरों के पहनाया गया रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

यातायात प्रभारी मंगतूराम द्वारा गुलाब बाग ट्रैफिक प्वाइंट पर वाहनों पर लगाये गये रिफ्लेक्टर एवं जानवरों के पहनाया गया रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट | New India Times

जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में चलाए गए अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा द्वारा देव छठ मेले को लेकर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया. इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा लगभग 96 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए. जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि हमारे द्वारा देव छठ के मेले को लेकर विशेष रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत मेले में आए श्रद्धालुओं के बैग पर, उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं. विभाग द्वारा आवारा जानवरों को भी रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई गई है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. उन्होंने बताया कि मचकुंड चौराहा, गुलाब बाग व राष्ट्रीय हाईवे पर विशेष रूप से विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर जिला यातायात प्रभारी मंगतूराम ने भी गुलाब बाग ट्रैफिक पॉइंट पर वाहनों के रिफ्लेक्टर व जानवरों के रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट पहनाई. इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक रामवीर सिंह चौधरी, हरिसिंह मीणा, धर्मपाल सिंह, सतवीर सिंह, नवरत्न मीणा सहित यातायात विभाग के जवान व न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article