मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी वार्ड क्रमांक 4 निवासरत परिवार का अचानक बारिश के चलते कच्चा मकान गिर पड़ा जिसके कारण निवासरत परिवार बाल-बाल बचा. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पहुंच कर 6 माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने की मांग को लेकर कागजी कार्रवाई की गई थी परंतु आज तक उस योजना में लाभ तो नहीं मिला लेकिन अचानक मकान की दीवार गिरने से तुरंत की परेशानी निवासरत परिवार को हो गई. पीड़ित परिवार द्वारा शीघ्र ही ध्यान देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई है. आला अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेकर निराकरण करना चाहिए जिससे कि निवासरत परिवार को सुविधा मिल सके। यह मकान की स्थिति जर्जर अवस्था में थी और यह मकान वर्षों पुराना कच्चा मकान था जो कि बारिश के कहर के चलते अचानक ही बैठ गया और हादसा होते-होते बचा।
