शाहीन अख्तर जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत | New India Times

Edited by – Bhairu Singh Rajpurohit; पटना (बिहार), NIT; ​शाहीन अख्तर जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत | New India Timesजनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आज जदयू की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता ने प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए शाहीन अख्तर को जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर जदयू की प्रदेश सचिव माधुरी कुमारी के साथ जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और माधुरी कुमारी ने शाहीन अख्तर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया।​शाहीन अख्तर जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत | New India Timesजनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शाहीन अख्तर ने श्रीमती कंचन गुप्ता के साथ जदयू की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी सुपुर्द की है उसे निष्ठा के साथ निभाते हुए नितीश कुमार सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का प्रयास कर आम जन को राहत प्रदान करने का कार्य करेंगी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version