जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस की विभिन्न शाखाओं व इकाइयों में लंबे अरसे तक पदस्थ रहकर भोपाल पुलिस परिवार का हिस्सा रहे 23 अधिकारी/कर्मचारियों को सेवनिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री मकरंद देऊसकर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ व सुखी जीवन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
पुलिस आयुक्त श्री देऊस्कर द्वारा संबोधन में पुलिस विभाग में अमूल्य व महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए भोपाल पुलिस की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारियों व उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया गया एवं कहा कि आप सभी का सेवनिवृत्त जीवन बेहद सुखमय एवं स्वस्थ बने, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। मैं आशा करता हूं कि आपके जो कार्य या योजना अधूरी रह गई हो, तो उसे जरुर पुर्ण करिये एवं जीवन के नए पड़ाव में अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें। भोपाल पुलिस की ओर से आप सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनो को शुभकामनाएं है। सेवानिवृृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाकाल के दौरान महत्वपूर्ण व यादगार पर सभी से साझा करते हुए विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व कार्यालय स्टाॅफ/अधिकारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियो के परिजन मौजूद रहे।
निम्न अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवनिवृत्त-
01- सहायक पुलिस आयुक्त श्री नागेन्द्र सिंह बैस
02- कार्य0 सहा0 पुलिस आयुक्त श्री राकेष कुमार श्रीवास्तव
03 – कार्य0 निरीक्षक श्री सतीष कुमार चैहान
04- उप निरीक्षक श्री सुषील कुमार मिश्रा
05- उप निरीक्षक श्री हुसैन खान
06- कार्य0 उप निरीक्षक श्री उमा प्रसाद तिवारी
07-कार्य0 उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह कुषवाह
08- कार्य0 उप निरीक्षक श्री श्याम सिंह
09- कार्य0 उप निरीक्षक श्री राजाराम गिरि गोष्वामी
10-सउनि0 श्री ज्ञान सिंह
11- सउनि0 श्री मोहनलाल साहू
12- सउनि0 श्री रामनरेष उपाध्याय
13- सउनि0 श्री अनीस अहमद
14- सउनि0 श्री मुन्नालाल जाटव
15- कार्य0 सउनि0 गोपाल सिंह परमार
16- कार्य0 सउनि0 श्री रामनरेश् मौर्य
17- कार्य0 सउनि0 श्री जनार्दन सिंह
18- कार्य0 सउनि0 श्री दिनेश् कुमार शर्मा
19- कार्य0 सउनि0 श्री सतीष कुमार सिंह
20- प्रआर0 श्री श्याम मोहन तिवारी
21- महिला प्रआर0 श्रीमती माया तोमर
22- प्रआर0 श्री कैलाश विश्वकर्मा
23- प्रआर0 श्री दिनेश कुमार द्विवेदी.
