डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न | New India Times

जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंडा बिंदुओं पर एक एक करके विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र जमौर में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना हेतु मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। निवेश मित्र पोर्टल पर यू0पी0सी0डा0 के 24,राज्यकर विभाग का 1, भूगर्भ जल विभाग के 2 एवं लोक निर्माण विभाग का 1 प्रकरण निर्धारित समय उपरान्त लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में निर्धारित मानको के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र रोजा में विद्युत ट्रिपिंग कि अधिक समस्या होने के कारण इकईयों को संचालित करने में अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुये कहा की जल्द औद्योगिक क्षेत्र रोजा में ट्रिपिंग की समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 300 वर्ग0मी0 से अधिक क्षेत्रफल में संचालित भवन,औद्योगिक परिसरों में भूगर्भ जल स्रोत रक्षण हेतु रेन वाटर हारवेस्टिंग यूनिट शीघ्र स्थापित की जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक तहसील एक उत्पाद योजना के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने पुलिस एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version