सौरभ और श्वेता गुप्ता लोगों को कर रहे हैं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, शरीर प्रभु का दिया अनमोल उपहार है इसे स्वस्थ और निरोग रखें: सौरभ गुप्ता. आधा से एक घंटा साईकिलिंग करने से रख सकते हैं शरीर को स्वस्थ: श्वेता गुप्ता | New India Times

विवेक जैन, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

सौरभ और श्वेता गुप्ता लोगों को कर रहे हैं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, शरीर प्रभु का दिया अनमोल उपहार है इसे स्वस्थ और निरोग रखें: सौरभ गुप्ता. आधा से एक घंटा साईकिलिंग करने से रख सकते हैं शरीर को स्वस्थ: श्वेता गुप्ता | New India Times

भारत सरकार रक्षा मंत्रालय की जहाज निर्माण कम्पनी माजागोन डोक शिप बिल्डर्स लिमिटेड़ में महाप्रबन्धक के पद पर कार्यरत सौरभ गुप्ता और उनकी पत्नी श्वेता गुप्ता लोगों को प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया आदि विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यमों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि शरीर प्रभु का दिया अनमोल उपहार है और हमें इसे स्वस्थ और निरोग रखना चाहिए। बताया कि वह और उनकी पत्नी श्वेता गुप्ता शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई वर्षो से योग, व्यायाम, प्राणायाम और साईकिलिंग करते हैं और लोगों से भी समय निकालकर साईकिलिंग और योग आदि के द्वारा शरीर को स्वस्थ रहने को जागरूक करते हैं।

सौरभ और श्वेता गुप्ता लोगों को कर रहे हैं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, शरीर प्रभु का दिया अनमोल उपहार है इसे स्वस्थ और निरोग रखें: सौरभ गुप्ता. आधा से एक घंटा साईकिलिंग करने से रख सकते हैं शरीर को स्वस्थ: श्वेता गुप्ता | New India Times

सौरभ गुप्ता की पत्नी श्वेता गुप्ता ने बताया कि वे पेशे से एक अध्यापक हैं और बच्चों को टयूशन देती हैं। अतिव्यस्त समय होने के बाबजूद वे और उनके पति रोज अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए कुछ समय जरूर निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास योग, व्यायाम, प्राणायाम, जिम आदि के लिए समय की कमी है तो आप शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आधा से एक घंटा साईकिलिंग कर सकते हैं। बताया कि साईकिल चलाने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है, फेफड़े मजबूत होते हैं, आपका शरीर निरोग रहता है, शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, रात को अच्छी नींद आती है, वजन घटाने सहित इसके अनेकों जबरदस्त फायदे हैं। सौरभ गुप्ता और श्वेता गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और योग, साईकिलिंग आदि के द्वारा हम अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ दिनचर्या को भी बेहतर बनाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version