पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर एवं युवा भाजपा नेता राहुल ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं का किया स्वागत सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर एवं युवा भाजपा नेता राहुल ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं का किया स्वागत सम्मान | New India Times

पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर एवं युवा भाजपा नेता राहुल जसवंत सिंह ने अपने निवास पर विधानसभा क्षेत्र बाड़ी के तीनों ब्लॉकों के राजकीय महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नवनिर्वाचित छात्र नेताओं का स्वागत सम्मान किया जिसमें राजकीय महाविद्यालय बाड़ी से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित पुष्पेंद्र गुर्जर उपाध्यक्ष मौसना पठान महासचिव कुलभूषण संयुक्त सचिव दीप्ति वर्मा राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कुमारी नितेश कुशवाहा उपाध्यक्ष गौरव लोधा संयुक्त सचिव धारा लोधा महासचिव तुलसीदास जाटव और महाविद्यालय बसई नवाब से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित दिनेश कुशवाहा आदि का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान जसवंत सिंह जी और राहुल जसवंत सिंह ने छात्र नेताओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि यह स्तर छात्रों में कुशल नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ छात्र राजनीति से अग्रिम राजनीति का कदम रखने का स्तर है. इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं के परिजनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version