ग्वालियर हाई कोर्ट ने सरकारी बस स्टैंड पर तोड़ी गई दुकानों को लेकर जताई नाराजगी | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर हाई कोर्ट ने सरकारी बस स्टैंड पर तोड़ी गई दुकानों को लेकर जताई नाराजगी | New India Times

हाई कोर्ट की युगलपीठ ने सरकारी बस स्टैंड पर तोड़ी गई दुकानों को लेकर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने फोटो देखने के बाद कहा कि दुकानों पर तोड़फोड़ हुई है। यह तोड़फोड़ रोक के बाद की गई है। इसलिए जो मलबा पड़ा है, उसे बिना कोर्ट की अनुमति के नहीं हटाया जाएगा, न नया निर्माण किया जाएगा। यथा स्थिति बनाकर रखनी होगी। कलेक्टर से शपथ पत्र पर पूरी जानकारी मांगी है। 19 सितंबर को याचिका फिर से सुनी जाएगी।

अजय तिवारी ने दो अगस्त 2022 को सरकारी बस स्टैंड की दुकानें तोड़े जाने को लेकर आवेदन पेश किए। साथ ही तोड़फोड़ के फोटो भी पेश किए गए। जिन दुकानों को तोड़ा गया था, उन पर कार्रवाई करने को लेकर रोक थी, लेकिन प्रशासन व मध्य प्रदेश परिवहन निगम ने दुकानों को तोड़ दिया, जिसको लेकर कोर्ट ने आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version