कल्याणपुरा में प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कल्याणपुरा में प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण | New India Times

राज्य मंत्री, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन विभाग एवं प्रभारी मंत्री झाबुआ श्री इन्दरसिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा नव निर्मित पुलिस थाना भवन कार्यालय जिसकी लागत राशि 01 करोड 13 लाख का है एवं 5500 वर्गफुट में बना है।

यहां पर सुसर्जित फर्निचर आम जनता को बैठक के लिए बेहतर व्यवस्था, शुद्धपेय जल, महिला डेस्क की व्यवस्था, आगन्तुक कक्ष की व्यवस्था। बाहर से आने वाले बल के लिए ठहरने की व्यवस्था, विवेधना के लिए पृथक से रूम, भव्य बैठक हॉल, अधिकारी, कर्मचारियों को बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

प्रभारी मंत्री के द्वारा लोकार्पण विधिवत पूजा अर्चना के साथ फिता काटकर किया गया।

कल्याणपुरा में प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण | New India Times

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। पुलिस के प्रति विश्वास की भावना हो, जनता से मेलजोल बढ़ाएं, पुलिस थाने को एक आदर्श थाना बनाया जाए।

प्रभारी मंत्री का, अध्यक्ष महोदया जिला पंचायत, सांसद प्रतिनिधि एवं कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सोनल जसवंतसिंह भाबर, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन,अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, भील सेवा संघ के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अजय डामोर, पूर्व राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, पूर्व विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, सरपंच कल्याणपुरा श्री केगू निनामा, श्री भूपेश सिंगोड, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, एसडीओपी झाबुआ सुश्री बबिता बामनिया की उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश चौहान के द्वारा किया गया एवं आभार थाना प्रभारी श्री दिनेश रावत के द्वारा व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version