ढाबा मालिक ने पुलिस कर्मियों से खाने का पैसा मांगा तो पुलिस कर्मियों ने कर दी जमकर पिटाई | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

ढाबा मालिक ने पुलिस कर्मियों से खाने का पैसा मांगा तो पुलिस कर्मियों ने कर दी जमकर पिटाई | New India Times

पुलिस आवाम की परेशानी को दूर करने के लिए है ना की आवाम की परेशानी को बढ़ाने के लिए. एक ढाबा चलाने वाले गरीब बेकसूर को पुलिस ने बेरहमी से इसलिए पीट दिया कि उसने पुलिस से खाने का पैसा मांग लिया. क्योंकि इन्हें मुफ्त में खाने की आदत है फिर तो खाकी ने अपना असली चेहरा ही दिखा दिया।
मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सम्हरिया का है। पीड़ित संदीप यादव उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम चक आसोपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल, पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी टांडा व अलीगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह जीवन यापन करने के उद्देश्य से बस्ती हाइवे रोड स्थित सम्हरिया चौराहा पर ढाबा चलाता है जिसमें उसके साथ उसके पिता व भाई भी सहयोग करते हैं। वहां पर अक्सर अलीगंज थाने के पुलिसकर्मी खाना खाने के लिए आते रहते हैं. सामान्य रूप से ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद तुरंत पैसा दे देते हैं लेकिन पीआरबी पर तैनात रंजय यादव, राजेश यादव व थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल इंद्रपाल खाना खाने के लिए आते हैं और अकसर पैसा नहीं देते हैं।

ढाबा मालिक ने पुलिस कर्मियों से खाने का पैसा मांगा तो पुलिस कर्मियों ने कर दी जमकर पिटाई | New India Times

शुक्रवार की रात्रि में दारु के नशे में सादी वर्दी में आए पीआरबी के सिपाही रंजय यादव व राजेश यादव ने खाना खिलाने के लिए कहा, खाना खिलाने के बाद जब ढाबा मालिक ने उनसे पैसा मांगा तो वह लोग भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और कहने लगे तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पैसा मांगने की, उसके बाद मुझे थप्पड़ मार दिया। जब मेरे भाई ने कहा कि क्यों मारे हो तो वह लोग बोले रुको अभी सब को बताता हूं और फिर रंजय ने थाने पर फोन किया जिसके बाद वहां पर शिवेंद्र प्रताप सिंह और इंद्रपाल यादव आ गए और सभी लोग मुझे तथा मेरे भाई को मारने पीटने लगे। उसके बाद उसने थाने पर ले जाने लगे उसी समय रंजय में गुल्लक में रक्खा हुआ सारा रुपया अपने जेब में रख लिया और फिर मुझे थाने पर ले आए. थाना आने के बाद उपरोक्त सभी लोगों ने मुझे नंगा करके पट्टे से बेरहमी से मारा- पीटा। मेरे बचाव में पहुंचे मेरे दूर के रिश्तेदार कोतवाली टांडा में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत यादव के पहुंचने पर शिवेंद्र प्रताप सिंह व राजेश यादव ने उनको भी मारा-पीटा व गर्दन दबाने का प्रयास किया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी टांडा संतोष कुमार कर रहे हैं जांच होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version