यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

समीर उर्फ राजा को दरगाह का सदर कमेटी द्वारा नियुक्त किया गया है. हर साल की तरह इस साल 27 सितंबर को धूमधाम से तिवारी बाग वाले बाबा अब्दुल रहमान शाह रहमतुल्लाह का उर्स मनाया जाएगा. दरगाह के सदर समीर उर्फ राजा का कमेटी द्वारा साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. पहले सदर जनाब नूरी उस्मानी की अध्यक्षता में हुआ चुनाव कमेटी द्वारा चुनाव में राजा का नाम आया. इस मौके पर शहीद खान, सादिक खान, विक्कू खान, बबलू भाई, जमील खान, राकेश बंसल, अशोक डागौर, शैजी जलमानी, शहीद खान, आसिफ खान, शाकिर सूफी, इमरान खान, साहब मुल्ला उस्मानी, सरफराज खान, मुजफ्फर खान, टिल्लू भाई, अरमान खान, अजहरुद्दीन, शाहरुख, शौकत राइन, मुजाविर अनवर खान आदि कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे.
