मुरादाबाद का शातिर अपराधी खुद को मृत सिद्ध कर रह रहा था जनपद शाहजहांपुर में, थाना रोजा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुरादाबाद का शातिर अपराधी खुद को मृत सिद्ध कर रह रहा था जनपद शाहजहांपुर में, थाना रोजा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना रोजा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मुरादाबाद का शातिर अपराधी खुद को मरा हुआ साबित कर जनपद शाहजहांपुर दो बीवियों के साथ में रह रहा था।

मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसने मुकदमों से बचने के लिए और लाखों रुपए सिक्योरिटी गार्ड के लाखों रुपए के कर्जे से बचने के लिए अपने आप हो मृत सिद्ध कर, मुनेश यादव के नाम से आईडी बनवा कर पासपोर्ट बनवा कर अपनी बीवी बच्चे को लेकर थाना रोजा के मठिया कॉलोनी में मकान बनवा कर रहा था. उसकी एक और पत्नी भी है जो थाना सदर बाजार में किराए के मकान में रहती है, वह दोनों के यहां आता जाता रहता था।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना रोजा पुलिस ने मुरादाबाद के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे का रहने वाला मुकेश यादव मुकदमों से बचने के लिए और बीमा का लाभ उठाने के लिए इसने सितारगंज, खटीमा उत्तराखंड में पोस्टमार्टम हाउस में एक अज्ञात शव को अपनी पहचान देकर परिजनों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया और खुद को मृत सिद्ध कर दिया इस पर लूट, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट जैसी धाराओं में कई मुकदमा दर्ज हैं. यह अपना नाम और अपनी आईडी बदल कर 2017 से जनपद शाहजहांपुर के थाना रोजा की मठिया कॉलोनी में रह रहा था. थाना रोजा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version