पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले की गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था की दृष्टि से जरूरी, देश ऐसे अपराधियों को कभी माफ नहीं करेगाः मौलाना महमूद मदनी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले की गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था की दृष्टि से जरूरी, देश ऐसे अपराधियों को कभी माफ नहीं करेगाः मौलाना महमूद मदनी | New India Times

जमीअत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने पैगंबर का अपमान करने वाले टी राजा सिंह की पीडी एक्ट के तहत पुनः गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई बताया है और कहा है कि ऐसे अपराधियों को धार्मिक गुलदस्तों का देश भारत कभी माफ नहीं करेगा।
ज्ञात हो कि पीडी एक्ट एक ऐसा कानून है जो पुलिस द्वारा कुख्यात और समाज के लिए खतरनाक अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए जेल में बंद रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तारी को लेकर जमीयत उलेमा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिला इकाईयों ने 12 स्थानों पर कलेक्टर से मुलाकात कर के उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही टी राजा सिंह के खिलाफ आठ जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
इस संबंध में जमीयत उलेमा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अध्यक्ष मौलाना हाफिज पीर शब्बीर अहमद और महाप्रबंधक हाफिज पीर खलीक साबिर ने बताया कि जिस दिन से इस गुस्ताख व्यक्ति ने अपमानजनक शब्द कहे हैं, जमीयत उलेमा के सेवकों ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें पीडी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग सबसे ऊपर थी। साथ ही प्रदेश की जमीयत उलेमा ने मुख्यमंत्री केसीआर, राज्य के गृह मंत्री आदि को पत्र लिख कर तहसीन पूनावाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राज्य में एक ऐसा कानून बनाने की मांग की है जिसके तहत घृणा फैलाने वाले भाषणों के दोषियों को वास्तव में सजा मिले।
जमीयत उलेमा की मांग पर पुलिस प्रशासन ने धारा 41 ए नोटिस के अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि इस अनुच्छेद के अंतर्गत कार्रवाई न करने के कारण हीपिछली बार तकनीकी आधार पर आरोपी को जमानत मिल गई थी। इस बीच जमीयत उलेमा हिंद ने सभी वर्गों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी धार्मिक पेशवा के विरुद्ध अपमानजनक शब्द कहने से बचने की सलाह दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version