रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मोक्ष धाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार फलदार औषधीय गुणों से युक्त वृक्षों का रोपण कार्य संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में लायंस सेवा समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबांके, विनोद निरापुरे, मदन कुमार सोनी, डॉ संजय भटकर, डॉआर के विश्वकर्मा, डॉ राजकुमार राय, छोटू पाठक, लखन पंडोले, पंडित सियाराम शास्त्री, राजेश सूर्यवंशी, शिव यादव, धर्मेश श्रीवास्तव, कैलाश गुलवाके, अधिवक्ता के आर फलकें, दीनू साहू, राजकुमार जौंजारे, संदीप मिश्रा, रतनलाल सूर्या, जय सिंह बेस, अरविंद सिंह, आदि की उपस्थिति में वृक्षारोपण संपन्न किया। जिसमें अध्यक्ष रविशंकर साहू ने वृक्षारोपण कर संदेश दिया की पेड़ है तो जीवन है, हमें पौधे लगाकर उन्हें जीवित रखना चाहिये यही संदेश देने के लिए ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
