मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उइके के निर्देश पर एसडीओपी केके अवस्थी, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा शहर में चल रही स्कूलों में बसों को जाकर चेकिंग की गई साथ ही स्कूलों में चलने वाली ऑटो बस वाहनों को मैकेनिक के माध्यम से बारीकी से चेक किया गया. वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर ना चलाएं, वाहन जर्जर अवस्था में तब्दील तो नहीं हैं, जिसको लेकर थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए कहां गया. सड़क दुर्घटना अधिक हो रही है जिसको लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में विभिन्न स्कूलों और वाहन चालकों की चेकिंग कर निर्देशित किया गया. वाहन से संबंधित दस्तावेजों को भी पुलिस ने जांच की और कहा कि वाहन चालक हो जाएं जागरूक नहीं तो होगी कार्यवाही।
