मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं आईटी के जनक भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जन्मजयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दगड़ू चौकसे, पार्षद अजय उदासीन, पूर्व पार्षद रईस शेख, महिला कांग्रेस अध्यक्षा ज़ाकिरा शाहीन, राजेश पवार, वाहिद भाई, विजय कैथवास, राजेश भगत, शैलू खत्री, राजेश महाजन, कड़ू पटेल शामिल हुए।
