धौलपुर शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी के नेतृत्व में निजामुद्दीन पहलवान को किया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का सदर नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी के नेतृत्व में निजामुद्दीन पहलवान को किया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का सदर नियुक्त | New India Times

जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर साल की तरह इस वर्ष भी बारहवीं शरीफ का त्यौहार मनाया जाएगा. धौलपुर शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी द्वारा निजामुद्दीन पहलवान को सदर नियुक्त किया गया है. मुस्लिम कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर सदर पहलवान निजामुद्दीन का स्वागत किया गया. शहर काजी मतीन खान गौरी के नेतृत्व में जश्ने ईद मिलादुन्नबी प्रोग्राम होंगे जिसमें इस मौके पर एडवोकेट माहिर हसन रिजवी, इमरान खान, आशु अब्बासी, हाजी मुफीदा साहब, फैजान खान सूफी, इमरान हसन फसहाती, एजाज खान, हमीद पार्षद, अरशद फारुख उस्मानी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग धौलपुर. जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सदर निजामुद्दीन पहलवान ने कहा कि जुलूस तकरीर प्रोग्राम प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार एवं धौलपुर शहर काजी साहब के नेतृत्व में होगा. शहर काजी मतीन खान गौरी ने बताया कि इस्लामिक नौ अक्टूबर को बारहवीं शरीफ का जुलूस मोहब्बत एकता के साथ निकाला जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version