नानपारा से लखीमपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है संबंधित नेताओं और अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार, तीन वर्षों से सड़क है खस्ताहाल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नानपारा से लखीमपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है संबंधित नेताओं और अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार, तीन वर्षों से सड़क है खस्ताहाल | New India Times

आदर्श नगर पालिका नानपारा से लखीमपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क संबंधित नेताओं और अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है. विगत 3 वर्षों से इस मार्ग पर ईंटा और रोड़े डालकर गड्ढे को बराबर किया जाता है जो बारिश होते ही यह गड्ढे काफी खतरनाक हो जाते हैं और इनमें ऑटो रिक्शा, मोटर साइकिल, साइकिल चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं. एक महिला सहित कई लोगों के हाथ पैर टूट चुके हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है. पिछले साल वर्षा के दिनों में अखबार की सुर्खियों में और चैनलों में चलने के बाद भी इस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं गया. यही नहीं वर्तमान विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा का कार्यालय खराब सड़क के पास मंदिर में था उस समय विधायक ने आश्वासन दिया था. विधायक बन गए और साथ ही अपना दल की ओर से विधान मंडल दल के नेता हो गए परंतु सड़क जर्जर ही है. यह सड़क इतनी जर्जर है कि लोग यहां से निकलते हुए घबराते हैं, पानी भरा होने के कारण लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं. वर्षा होने पर यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गड्ढा हो जाने पर ईंट और रोड़ा डालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं परंतु सड़क और नाली बनाने की ओर किसी का ध्यान नहीं है बेबस जनता क्या करे?
इस संबंध में विधायक रामनिवास शर्मा ने मीडिया को बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की गई है जल्दी सड़क और नाला निर्माण कराया जाएगा।

By nit

Exit mobile version