अम्मा महाराज की छतरी में मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में लगाई गई सुंदर झांकी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अम्मा महाराज की छतरी में मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में लगाई गई सुंदर झांकी | New India Times

अम्मा महाराज की छतरी में मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में बहुत ही सुंदर झांकी लगाई गई साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बाल कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं।

अम्मा महाराज की छतरी में मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में लगाई गई सुंदर झांकी | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवराज महानआर्यमन सिंधिया जी, ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रमुख बी.के. आदर्श दीदी जी, बी.के. ज्योति बहन, बी.के. डॉ गुरचरण सिंह, छतरी के प्रभारी श्री जयंत जपे जी उपस्थित रहे।

अम्मा महाराज की छतरी में मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम में लगाई गई सुंदर झांकी | New India Times

कार्यक्रम के शुभारंभ में युवराज श्री महानआर्यमन सिंधिया जी ने भी सभी को जन्माष्टमी की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।
तत्पश्चात बी.के.आदर्श दीदीजी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जन्माष्टमी का दिन हम सभी को उस स्वर्णिम दुनिया की याद दिलाता है। ऐसा युग जहां कोई मत भेद, मन भेद नहीं था, वहां सभी लोग एक दूसरे की विशेषताएं देखते थे। ऐसी सुंदर दुनिया इस धरा पर फिर से आने वाली है। जहां सुख और चैन की वंशी बजेगी। श्रीकृष्ण जी की दुनिया में चलने के लिए हमें अपने आप को दिव्य गुणों से भरना होगा एवं बुराइयों को छोड़ना होगा।
तो इसी श्रेष्ठ संकल्प के साथ अगर हम सभी आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे तो यह कलयुगी दुनिया स्वर्णिम दुनिया में बहुत जल्द ही परिवर्तित हो जायेगी।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों ने सुंदर रीति से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत किया जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में बी.के. आदर्श दीदी जी ने युवराज महान आर्यमन सिंधिया जी को रक्षा सूत्र बांधा एवं संस्थान की ओर से सौगात भेंट की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version