श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए श्री कृष्ण के दर्शन | New India Times

अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए श्री कृष्ण के दर्शन | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मथुरा-वृंदावन आए हैं। सबसे पहले वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया और पर्यटक सुविधा केंद्र पर उनके द्वारा पांच इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंच कर पूजा अर्चना और आरती की। मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जगह-जगह चौराहों पर सजावट देखते ही बनती है। लोकगीत के कलाकार गायन मंडली के साथ स्टेज पर प्रोग्राम कर रहे हैं केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के होल्डिंग लगाये गये है। एलईडी के जरिए भी, श्री कृष्ण की लीलाएं दिखाई जा रही। मथुरा वृंदावन में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। धार्मिक प्रेमी जनता द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारें लगाये गये है। मथुरा वृंदावन में जहां भी नजर जाती है वहीं श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। श्री कृष्ण जन्मभूमि को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरीके से बंद है, सिर्फ श्रद्धालु ही श्री कृष्ण जन्मस्थान की ओर पैदल पहुंच कर दर्शन कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version