बुरहानपुर में स्वीकृत डाइट संस्थान शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में स्वीकृत डाइट संस्थान शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र | New India Times

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार सहित उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर बुरहानपुर जिला अंतर्गत स्वीकृत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) को आगामी शिक्षण सत्र से पूर्व समस्त औपचारिकता की पूर्ति कर उसे प्रारंभ किए जाने की मांग विभागीय मंत्री सहित उच्च अधिकारियों से करते हुए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने प्रेषित पत्र में कहा कि संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा जारी किए गए अर्ध शासकीय पत्र क्रमांक/2083/टीई/स्थापना/2019 भोपाल दिनांक 05-10-2018 द्वारा जिला बुरहानपुर हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (डाईट) बुरहानपुर प्रारंभ किए जाने की स्वीकृति प्रदान कराई गई है। जिसका भवन निर्माण कार्य लागत राशि 675.18 लाख भी लगभग 2 वर्ष पूर्व पूर्ण कराया जा चुका है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से समय समय पर प्राप्त निर्देशानुसार जिला बुरहानपुर अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) संचालित किए जाने हेतु कार्यवाही करते हुए विकास समिति का गठन किया जाकर पंजीकृत भी किया जा चुका है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (डाईट) बुरहानपुर प्रारंभ किए जाकर डी.एल.एड. पाठयक्रम प्रारंभ किए जाने हेतु राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (नेशनल काउंसिलिंग फॉर टीचर एज्युकेशन) नई दिल्ली से डाईट बुरहानपुर की मान्यता प्राप्ति के लिये क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (पश्चिम क्षेत्र) नई दिल्ली एवं संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल को आवश्यक फार्म एवं अभिलेखों के साथ माह दिसम्बर 2021 में प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इसके पश्चात भी आज दिनांक तक जिला बुरहानपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (डाईट) बुरहानपुर प्रारंभ नहीं हो सका है। बुरहानपुर डाईट में प्राचार्य का पद भी रिक्त है। श्रीमती चिटनिस ने इन समस्त औपचारिकताओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने हेतु प्राचार्य व न्यूनतम बैसिक पदस्थापना तत्काल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जिला बुरहानपुर हेतु स्वीकृत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (डाईट) आगामी शिक्षण सत्र से पूर्व समस्त औपचारिकता पूर्ण कर प्रारंभ किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version