हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विक्टर कॉन्वेंट हाई सेकंडरी स्कूल किलागेट पर धूमधाम से श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया और कई प्रतियोगिता आयोजित की गई, इनका जजमेंट समाजसेवी अग्रवाल परिचय सम्मेलन की चम्बल संभाग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने किया.

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना गर्ग और उप प्रधानाचार्य सृष्टि गर्ग ने बताया कि छोटे छोटे बच्चे श्री कृष्ण, राधा, रुक्मिणी, बलराम आदि बन कर आये और बड़े बच्चे वासुदेव, देवकी, नंद बाबा और यशोदा बन कर आये। सबसे पहले रैंप वॉक राउंड हुआ जिसमें बच्चों ने मनमोहक अंदाज में चलकर बताया फिर सभी बच्चों ने राधा कृष्णा गानों पर नृत्य किया इसके बाद ड्रेसअप को देखकर जजमेंट किया गया जिसमें ग्रुप ए में शिवांश मिश्रा प्रथम, हर्षिता पटेल द्वितीय और प्रज्ञा लक्षकार तृतीय एवं सांत्वना पुरुष्कार देवांशी जाटव को दिया गया और ग्रुप ब में शिवांश जाटव प्रथम, द्वितिय गुरांश रतरा और तृतीय रागिनी मंडेलिया एवं आरुषि चौहान रहीं और सांत्वना अंश शर्मा को दिया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि ज्योति अग्रवाल, स्कूल प्रिंसीपल अंजना गर्ग द्वारा बच्चों को पुरुस्कार दिये गये.
