अति प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT;

अति प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी | New India Times

बड़ौत नगर के मुख्य चौराहे पर पट्टी मेहर में स्थित अति प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म को बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाये। नृत्य-नाटिका के कलाकारों ने सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

अति प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी | New India Times

मंदिर प्रबन्धक समिति के महामंत्री मांगेराम शर्मा ने बताया कि आज के दिन कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और बढ़ते पापों से संसार की रक्षा के लिए भगवान श्री नारायण ने कृष्ण अवतार में माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। पंचमुखी महादेव मंदिर बड़ौत के मुख्य पुजारी पंड़ित गोविन्द शास्त्री ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन वृत रखने से भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। अद्धरात्रि को पुजारी पंड़ित गोविन्द शास्त्री और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ जन्माष्टमी की पूजा को सम्पन्न कराया और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। जन्माष्टमी की खुशियों को एक-दूसरे का मुहं मीठा कराकर साझा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version