रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर 8 के पार्षद ने शपथ ग्रहण करने के बाद वार्ड वासियों के द्वारा वार्ड की समस्याओं से अवगत कराने पर वार्ड नंबर 8 का निरिक्षण कर वार्ड की सभी समस्याओ का तत्काल निराकरण करने को कहा है.

इस अवसर पर वार्ड के जागरूक नागरिकों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भुपेश भानपुरिया, वार्ड पार्षद अजय डामोर, युवा नेता, सचिन पंचाल, अबरार खान, अशफाक शेरानी, हसन खान (हसु भाई), इरफान शेरानी, तौशीफ शेरानी, धर्मेन्द्र, जाकिर सैय्यद, कानु, यासीन शेरानी, इमरान खान, सुरेन्द्र राणा, विक्की आदि वार्ड वासी उपस्थित थे!
