रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

व्यवहार न्यायालय थांदला के अभिभाषक संघ अध्यक्ष वरिष्ठ नोटरी एडवोकेट सलीम कादरी को नेशनल लोक अदालत में थांदला न्यायालय से राजीनामा प्रकरणों में जो सक्रिय सहयोग थांदला न्यायालय के सभी अभिभाषक साथियों द्वारा दिया गया जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा थांदला अभिभाषक संघ की प्रशंसा की गई है और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष होने के नाते यह सम्मान पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मोहम्मद सैय्यदुल अबरार साहब द्वारा थांदला अभिभाषक संघ को व्यवहार न्यायालय वर्ग 1 न्यायाधीश सचिन कुमार जाधव के माध्यम से प्रदान किया गया!

इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 प्रमिला राय साहब एवं शासकीय अभिभाषक ओपी राय एवं वर्षा जैन उपस्थित थे वही साथ ही वरिष्ठ अभिभाषक वी.आर.अरोड़ा, अरुण गादिया, नंदकिशोर शर्मा, सुरेश बैरागी, श्री मंत् अरोड़ा, सी एल अमलियार, धर्मेंद्र देओल मोहन वसुनिया, नीलेश जैन विशाल सोनी सहीत न्यायालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे!
कार्यक्रम के बाद अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से कहा कि निश्चित आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा है और आपके इस सहयोग के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही आगे भी हरसंभव सहयोग की अपेक्षा करता हूं।
इसी के साथ आप सभी को स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं.
