मथुरा सैन्य स्टेशन में आयोजित किया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा सैन्य स्टेशन में आयोजित किया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह | New India Times

75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर स्ट्राइक 1 द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और भारतिय सशस्‍त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने राष्‍ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। एक भव्य और गरिमापूर्ण समरोह में स्ट्राइक 1 के सभी पदधिकारियों की ओर से ब्रिगेडियर अजय तिवारी द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर युद्ध समारक पर पूर्व सैनिक, एनसीसी छात्र, आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र और शिक्षक भी मौजूद थे । इस समारोह ने वहाँ पर मौजूद युवाओं में राष्‍ट्रीय गौरव की भावना का संचार किया और उन मूल्यों को आत्मसात किया जो उन्हें भारत कि एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
भारत के आजादी के 75 साल पूरे जोश के साथ मनाए जा रहे हैं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस उत्सव को आजादी का अमृत महोत्सव के नाम से जाना जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version