लहार थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर चली गोली, गोली लगने से एक महिला की मौत एक अन्य घायल | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

लहार थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर चली गोली, गोली लगने से एक महिला की मौत एक अन्य घायल | New India Times

लहार अनुभाग के ग्राम मलपुरा में शनिवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारने के लिए बंदूक से फायर किया था, लेकिन गोली हैंडपंप पर बर्तन धोने वाली महिला को जाकर लगी वहीं युवक के पैर में गोली लगने से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया
जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय कुंअर साहब पुत्र जगत सिंह राजपूत निवासी मलपुरा ग्वालियर में कलर का काम करते हैं रक्षाबंधन की छुट्टी होने की वजह से वह अपने गांव आए हुए थे शनिवार की सुबह 11 बजे जब कुंअर साहब गांव में स्थित किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी उनके साथ कलर काम करने वाले बाइक सवार अंकुश राजपूत ने उनका रास्ता राेक लिया बाइक पर उनके साथ अर्जुन सहित एक अन्य युवक बैठा हुआ था अंकुश ने कुंअर साहब से रुपये मांगने शुरू कर दिए कुंअर साहब ने अंकुश से कहा कि ठेकेदार ने मुझे रुपये नहीं दिए हैं, तुम ठेकेदार से जाकर रुपये मांगों इसके बाद अंकुश के साथ बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने माउजर निकालकर कुंअर सिंह पर गोली दाग दी पहली गोली कुंअर सिंह के पैर में लगी वहीं दूसरी गोली हैंडपंप पर बर्तन धो रहीं 47 वर्षीय कुसमा पत्नी स्व० वीर सिंह राजपूत निवासी मलपुरा को लगी महिला को गंभीर हालत में लहार अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया वहीं हैंडपंप के पास में ही खड़े 34 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र जगमोहन सिंह राजपूत निवासी मलपुरा पैर और पीठ में छर्रे लगने घायल हो गए, जिनका उपचार लहार के अस्पताल में चल रहा है!
कुंअर सिंह के पैर में गोली लगने पर उन्हें गंभीर हालत में लहार अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर रेफर कर दिया गोली चलाने वाले आरोपित राहुली बीहड़ के बताए जा रहे हैं इस मामले की सूचना मिलते ही लहार एसडीओपी अवनीश बंसल, लहार टीआई शिव सिंह यादव मौके पर पहुंचे.

रुपयों के लेनेदेन का विवाद बताया जा रहा है आरोपितों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: अवनीश बंसल, एसडीओपी लहार.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version