देश से बढ़कर कुछ भी नहीं: हनीप्रीत इन्सां. सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में हनीप्रीत इन्सां ने फहराया तिरंगा | New India Times

विवेक जैन, सिरसा (हरियाणा), NIT:

देश से बढ़कर कुछ भी नहीं: हनीप्रीत इन्सां. सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में हनीप्रीत इन्सां ने फहराया तिरंगा | New India Times

समाजसेवा के क्षेत्र में विश्व की शीर्ष संस्थाओं में शुमार डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में डेरा प्रमुख संत डाॅ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की बेटी हनीप्रीत इन्सां ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन डॉ पी.आर. नैन, प्रबंधकीय समिति के सदस्यों के साथ हनीप्रीत इन्सां ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों को नमन किया।

देश से बढ़कर कुछ भी नहीं: हनीप्रीत इन्सां. सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में हनीप्रीत इन्सां ने फहराया तिरंगा | New India Times

इस अवसर पर उन्होंने विश्व की लाखों करोड़ो साध-संगत को स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से अवगत कराया जो उन्होंने देश को आजाद कराने की लिए दी थी। हनीप्रीत इन्सां ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उन्होंने समस्त डेरा अनुयायियों से देश की उन्नति और खुशहाली के लिए कार्य करने को कहा। संत डाॅ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से संदेश भेजकर समस्त साध-संगत से आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। साध-संगत से घरों, प्रतिष्ठानों व गाडिय़ों में तिरंगा झंडा लगाने और अपने-अपने गली-मौहल्ले के समस्त घरों में तिरंगा पहुॅंचाने और लोगों को तिरंगा झंड़ा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। डेरा सच्चा सौदा द्वारा विश्व भर में चलाये जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यों को पूरी लग्न के साथ करते रहने को कहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version