नगर आयुक्त द्वारा अमृत सरोवर एवं न्यू सिटी, जैव विविधता पार्क का किया गया निरक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त द्वारा अमृत सरोवर एवं न्यू सिटी, जैव विविधता पार्क का किया गया निरक्षण | New India Times

नगर आयुक्त महोदय संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र के अहमद निवाजपुर में बने अमृत सरोवर एवं न्यू सिटी ककरा में जैव विविधता पार्क का निरक्षण किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा नगर क्षेत्र के अहमदपुर निवाजपुर में अमृत सरोवर का निरक्षण कर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले झण्डारोहण के लिए की जाने वाली तैयारियों के विषय मे जानकारी प्राप्त की गई।

इस मौके पर झण्डारोहण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा में जैव विविधता पार्क में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत “अमृत वन” में होने वाले वृक्षारोपण हेतु की जा रही तैयारियों का निरक्षण किया गया।

निरक्षण के दौरान पार्क में बने इंटरलॉकिंग पर लगी घास को साफ कराये जाने हेतु सम्बंधित को दिये निर्देश।

निरक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version