रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने की अपील कर संदेश दिया जा रहा है. इस अभियान में मेघनगर के सभी विभागों के कर्मचारी विभिन्न संगठन संस्थाएं स्कूली छात्र छात्राओं सहित विभिन्न धर्म जाती समुदाय के लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर आयोजन के माध्यम से संदेश दे रहे हैं साथ ही मेघनगर तेहसीलदार रविन्द चोहान व उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य दिलीप नायक ने भी तिरंगा फहराएंगे की अपील की हैं.

कोई भी घर बगैर तिरंगे के ना रहे इसी को लेकर शनिवार को मेघनगर में स्थानी शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव का स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम के नारे भारत माता की जय के जय कारों से पुरे नगर को गुंजा दिया है!
सभी ने अपने घरों मैं तिरंगा फहराने की शपथ ली इस दौरान स्कूल के समस्त शिक्षक गणों ने घरों में तिरंगा फैलाने की अपील की.
