रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत व्यापारियों के बीच तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान झाबुआ में भारी बारिश होने पर भी श्री मिश्रा ने समय पर पहुंच कर व्यापारियों के साथ तिरंगा का वितरण राजवाडे से मेन बाजार होते हुए आजाद चौक एवं बस स्टेशन तक जितने भी व्यापारियों की दुकान थीं उन दुकानों पर जाकर श्री मिश्रा ने तिरंगा भेंट किया एवं आह्वान किया की 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों, अपने प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं पर ध्वज फहराएं. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने व देश की संस्कृति सभ्यता और इतिहास के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में भारी बारिश के पश्चात भी व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय काठी, सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज राठौर, प्रवीण रूनवाल, के.के. त्रिवेदी, संजय शाह, कमलेश पटेल, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में व्यापारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एल.एन.गर्ग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एल.एस.डोडिया एवं नगर पालिका का अमला उपस्थित था।
