क्राइम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गले से मंगलसूत्र छीनने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र किया बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गले से मंगलसूत्र छीनने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र किया बरामद | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लुटेरों व चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 10.08.2022 को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत गुरू प्यारी भवन के पास एक महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दोनों मोटर सवार लुटेरे दतिया के रहने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे, भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को क्राइम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त लुटेरों को गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं सीएसपी ग्वालियर श्री प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्राप्त जानकारी एवं मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर उसनेे बताया कि दिनांक 10.08.2022 को अपने साथी के साथ मिलकर गुरू प्यारी के गेट के पास मोटर सायकिल से पीछे से आकर एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गये थे। पुलिस द्वारा पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के पांच मोती व मौके से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसायकिल को भी जप्त किया गया। लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकिल अपने मित्र से मांगकर लाया था। पकड़े गये दोनों लुटेरे थाना गोदन व पंडोखर जिला दतिया के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में यह दोनों कोटेश्वर मंदिर के पास रह रहे थे। पकड़े गये लुटेरों से शहर में हुई लूट की अन्य वारदातों के संबंध मेें विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि दिनांक 10.08.2022 को सांय फरियादिया अपने भाई की लड़की के साथ व्यूटी पार्लर पर गई थी, जहां से लौटते समय शब्दप्रताप आश्रम की ओर जा रही थी तभी गुरू प्यारी भवन के गेट के पास पहुंची तो दो लड़के मोटर सायकिल पर सवार होकर पीछे से आये और मेरे गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीनकर मोटर सायकिल से पागलखाने की तरफ भाग गये। उक्त दोनों लड़कों में से एक लड़का हरी शर्ट पहने था जो मोटर सायकिल बैठा था और दूसरा लड़का सफेद काली चैक की शर्ट पहने हुए था। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना बहोड़ापुर में अज्ञात दो आरोपियों के विरूद्ध अप0क्र0 507/2022 धारा 392 भादवि, 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

बरामद मशरूका:- 01 सोने का मंगलसूत्र, सोने के पांच मोती कीमती लगभग 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल।

उक्त लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को मय लूटे गये मंगलसूत्र सहित पकड़ने में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, क्राइम ब्रांच टीम- उनि शैलेन्द्र शर्मा, राहुल अहिरवार, प्र.आर. मनीष चौहान, विकास बाबू, आरक्षक रणवीर शर्मा, राजीव शुक्ला, सुमित शर्मा, जितेन्द्र तुरेले, जितेन्द्र बरैया, सीसीटीवी रूम-रामकिशोर, रवि यादव थाना बहोड़ापुर टीम- उप निरीक्षक मोहन सिंह यादव, सउनि अभिलाख सिंह, आरक्षक विजय गुर्जर, गिर्राज शर्मा, अनुवेन्द्र, धर्मेन्द्र, तारा सिंह, सोनू त्यागी, कोमल गुर्जर, नरेश कुमार, रवि सिंह गौर, सैनिक चालक दुर्योधन की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version