मदरसे के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, डीएम ने तिरंगा गुब्बारों को आसमान में उड़ा कर किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मदरसे के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, डीएम ने तिरंगा गुब्बारों को आसमान में उड़ा कर किया शुभारंभ | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद के मदरसों के छात्र छात्राओं प्रबन्धक प्रधानाचार्य तथा शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रगान राष्ट्रीय धुन के साथ हाथों में तिरंगा लेकरा तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया गया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से खिरनीबाग होते हुए शहीद उद्यान तक हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। खिरनीबाग से लेकर टाउन हाल स्थित शहीद उद्यान पार्क तक हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शहीद उद्यान द्वार पर रैली का समापन किया गया। समापन समारोह में उ0प्र0 वक्फ विकास निगम, लखनऊ के निदेशक मा० गुलाम मोहम्मद व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसों के छात्र छात्राओं के साथ-साथ अन्य संभ्रान्त व्यक्तियों से आजादी के अमृत महोत्सव को सम्पूर्ण जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाने का आहवान किया।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अशीष कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 खालिद तथा मदरसों के प्रबन्धक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version