आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाल कर देश-भक्ति, जन-सेवा एवं हर-घर तिरंगा का दिया संदेश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाल कर देश-भक्ति, जन-सेवा एवं हर-घर तिरंगा का दिया संदेश | New India Times

आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में “हर-घर तिरंगा” अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विगत दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली एवं कार्यक्रम आयोजित कर देश-भक्ति, जन-सेवा का संदेश देकर हर-घर तिरंगा के लिऐ जन सामान्य को प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमे स्थानीय निवासी व्यापारी व ग्राम रक्षा समिति सदस्य एवं बच्चे सम्मिलित हुए। रैली थाना कोतवाली से शुरू होकर मोती मस्जिद, इमामी गेट, नूरमहल, इमामबाड़ा चौकी, पीरगेट, सराफा, इतवारा, बुधवारा होते हुए थाना पर समाप्त हुई। रैली के दौरान आम जन को तिरंगा झंडा व पोस्टर का वितरण किया गया एवं अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाल कर देश-भक्ति, जन-सेवा एवं हर-घर तिरंगा का दिया संदेश | New India Times

इसी तरह थाना प्रभारी अरेरा हिल्स के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा मंत्रालय, भीम नगर, विधानसभा के सामने आदि क्षेत्रों मे तिरंगा रैली निकाली गई तथा स्टॉल लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर व झंडे तिरंगा वितरण किए गए। तिरंगा रैली में भारी मात्रा में आम जन, बच्चे एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए।

इसी तरह यातायात पुलिस द्वारा आज प्रात: एसीपी श्री सुशील तिवारी, एसीपी श्री मनोज खत्री के नेतृत्व में थाना यातायात से रोशन पुरा तक पैदल तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें यातायात के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। रैली के दौरान देश भक्ति के नारे लगाये गये। रैली के दौरान आमजन द्वारा तालियां बजाकर एव्ं भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस का उत्साहवर्धन किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाल कर देश-भक्ति, जन-सेवा एवं हर-घर तिरंगा का दिया संदेश | New India Times

हर-घर तिरंगा के उपलक्ष्य में भोपाल के सभी थानो एवं कार्यालयों मे भी तिरंगा झन्डा, फ्लेग्स, पोस्टर्स आदि से साज सज्जा की जा रही है।

इसी क्रम में आज थाना मिसरोद, कोतवाली, अरेरा हिल्स, टीटी नगर, बाग सेवनिया, बैरागढ़, हबीबगंज, हनुमानगंज, गांधी नगर, श्यामला हिल्स, कटारा हिल्स समेत शहर के सभी थानों एवं कमिश्नर कार्यालय, पुलिस कण्ट्रोल रूम, रक्षित केन्द्र, क्राईंम ब्रांच आदि कार्यालयों में तिरंगा झन्डा, फ्लेग्स, पोस्टर्स आदि से साज सज्जा कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article