धौलपुर जिला में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बहन राधिका ने अपने भाई ध्रुव की कलाई पर बांधी राखी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बहन राधिका ने अपने भाई ध्रुव की कलाई पर बांधी राखी | New India Times

धौलपुर जिले में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है. भाई बहनों का अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाता है. महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई भी बहनों को उपहार देकर जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं. आपको बता दें कि यह रक्षाबंधन त्यौहार भाई बहन का अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है. राजस्थान सरकार द्वारा इस दिन महिलाओं को निःशुल्क यात्रा करवाई जाती है जिसको लेकर महिलाओं की बसों में काफी भीड़ देखने को मिली. महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए जाते हुए दिखाई दे रही हैं. शहर में भी मिठाई व राखियों की दुकान पर भीड़ देखी गई, ऐसे त्योहारों पर भीड़भाड़ के इलाके में छोटी-मोटी घटनाओं का होने का अंदेशा रहता है जिसको लेकर पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रही. कोई अप्रिय घटना ना हो उसको लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं बनी हुई हैं जिससे कि आने जाने वाले लोगों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.

By nit

Exit mobile version