थाना प्रभारी को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

थाना प्रभारी को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित | New India Times

खीरों कस्बे में मोहर्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र अवस्थी सहित उपनिरीक्षक दीलिप शर्मा, उपनिरीक्षक अजय मलिक, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश व काफी पुलिस बल तैनात रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मोहर्रम पर्व के जुलूस के शांतिपूर्वक संचालन में सराहनीय भूमिका अदा की्. खीरों कस्बा के लोगों ने थाना प्रभारी के अच्छे कार्य को देखते हुए खीरों थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र अवस्थी व उनके स्टाफ को हाफिज जफर आलम ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र अवस्थी ने सभी उपस्थित लोगो का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया। इस मौके पर धुन्नी सिंह,हाफिज जफर आलम,नाज़िम अली, शोएब शेख, डब्बू, शिबू खान, मोहम्मद रफी,असलम,मुमताज,नूर आलम आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version